PM Kisan 21th Installment Date: किसानों के खाते में इस दिन आएंगे 21वीं किस्त के 2000 रूपये, फाइनल तिथि जारी

PM Kisan 21th Installment Date: देशभर के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार जल्द ही किसानों के खातों में 21वीं किस्त जारी करने वाली है। इस योजना के माध्यम से हर पंजीकृत किसान को सालाना 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और खेती के लिए जरूरी संसाधनों की खरीद में मदद करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब किसानों के खाते में 2000 रुपये की अगली यानी 21वीं किस्त भेजी जाएगी, जिससे करोड़ों परिवारों को राहत मिलेगी। अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और वर्तमान समय में 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए है। यहां आपको 21 में किस्त से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

PM Kisan 21th Installment Date

पीएम किसान योजना की पिछली किस्त अगस्त 2025 में किसानों के खातों में भेजी गई थी। अब सभी लाभार्थी यह जानना चाहते हैं कि 21वीं किस्त कब आएगी। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, कृषि विभाग इस बार 10 नवंबर तक किस्त जारी करने की तैयारी कर चुका है। सरकार हर चार महीने में यह सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजती है ताकि किसान रबी सीजन की तैयारी कर सकें।

हालांकि, सटीक तारीख की घोषणा पीएम किसान पोर्टल पर आधिकारिक रूप से की जाएगी, इसलिए किसानों को पोर्टल पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा जैसे ही पीएम किसान योजना के 21वीं किस्त की फाइनल तिथि जारी हो जाती है, इसकी जानकारी हम आपको यहां उपलब्ध करा देंगे।

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ सिर्फ वही किसान उठा सकते हैं जिनके नाम पर अधिकतम दो हेक्टेयर तक की जमीन है।
  • आवेदक किसान भारत का नागरिक होना चाहिए और खेती कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न होना चाहिए।
  • परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं मिलनी चाहिए।
  • अगर किसी किसान ने पहले से ही किसी दूसरी सरकारी कृषि सहायता योजना का लाभ लिया है, तो उसे इसकी जानकारी देना अनिवार्य है।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ताकि राशि सीधे DBT के माध्यम से खाते में पहुंच सके।

Also Read :- 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों को नवंबर 2025 में मिलेंगे फ्री लैपटॉप, ऑनलाइन आवेदन शुरू

PM Kisan 21th Installment Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • होमपेज पर आपको “Know Your Status” या “Beneficiary Status” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद “Get Data” बटन पर क्लिक करना है, इसके कुछ सेकंड बाद आपकी स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी सभी जानकारी दिखाई देगी।
  • यदि आपकी 21वीं किस्त प्रोसेस में होगी तो “Payment Under Process” लिखा मिलेगा, और अगर राशि ट्रांसफर हो गई है तो बैंक का नाम और ट्रांजैक्शन आईडी दिख जाएगी।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर किसी किसान के खाते में पीएम किसान की 21वीं किस्त नहीं पहुंची है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी की स्थिति वेबसाइट पर जांचें। अगर केवाईसी पूरी नहीं है, तो उसे तुरंत अपडेट करें। इसके अलावा, आप अपने जिले के कृषि अधिकारी या बैंक शाखा में जाकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कभी-कभी तकनीकी कारणों या आधार-बैंक लिंक की समस्या के चलते भुगतान में देरी हो जाती है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon