Maiya Samman Yojana 16th Kist Date: मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त इस दिन होगी जारी, मिलेंगे 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana 16th Kist Date: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने योजना की 15वीं किस्त दिवाली से पहले जारी की थी, जिसके बाद अब 16वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि वे अपने घरेलू खर्चों और जरूरतों को पूरा कर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। अब 16वीं किस्त में भी महिलाओं को वही राशि दी जाएगी और जिनकी पिछली किस्त रुकी हुई है, उन्हें एक साथ दो किस्तों का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य की 12 जिलों की महिलाओं को पहले भुगतान प्राप्त होगा। अगर आप मईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस लेख में आपको 16वीं किस्त से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहारा प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में DBT माध्यम से भेजी जाती है। सरकार ने इसे महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए शुरू किया था। दिवाली से पहले 15वीं किस्त जारी की गई थी और अब 16वीं किस्त को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

Maiya Samman Yojana 16th Kist Date

राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 16वीं किस्त को लेकर सभी जरूरी कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने लाभार्थियों के बैंक खातों की जांच और DBT सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर 2025 के मध्य सप्ताह तक 16वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक सूचना वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

16वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे

राज्य सरकार ने इस बार कुछ विशेष महिलाओं को दो किस्तों की राशि एक साथ देने का निर्णय लिया है। यानी जिन महिलाओं को पिछली यानी 15वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था, उन्हें 16वीं किस्त में कुल ₹5000 की राशि दी जाएगी। इससे उन महिलाओं को एक साथ दो किस्तों का लाभ मिलेगा, जबकि जिनकी सभी किस्तें समय पर मिली हैं, उन्हें सामान्य रूप से ₹2500 की राशि प्राप्त होगी।

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को 16वीं किस्त की राशि भेजेगी। इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के आवेदन पहले ही सत्यापित हो चुके हैं, और उनके बैंक खातों की जानकारी भी पूरी तरह से सही पाई गई है। इसी वजह से इन जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में सबसे पहले ₹2500 की राशि जमा की जाएगी।

Maiya Samman Yojana 16th Kist के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
  • इसके अलावा जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Maiya Samman Yojana 16th Kist Status Check कैसे करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि 16वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर “लॉगिन” विकल्प चुनें और अपने आधार नंबर या आवेदन आईडी से लॉगिन करें। अब “किस्त स्थिति देखें” सेक्शन में जाकर आप अपना पेमेंट स्टेटस देख सकती हैं।

इसके अलावा, जैसे ही 16वीं किस्त की राशि आपके खाते में आएगी, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। अगर SMS नहीं आया है तो आप पासबुक अपडेट करा सकती हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति जांच सकती हैं। साथ ही साथ यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए भी किस्त की जानकारी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon