Ladki Bahin Yojana 17th Installment: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडकी बहिन योजना राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए एक आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाती है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें। हाल ही में सरकार ने 16वीं किस्त जारी कर दी है जिससे लाखों महिलाओं के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
अब सभी लाभार्थी महिलाएं लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार जल्द ही 17वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है। यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि अगली किस्त आपके खाते में कब आएगी, तो यह लेख आपके लिए बेहद खास है।
Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date
सरकार की ओर से 16वीं किस्त की राशि नवंबर के पहले सप्ताह से महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। अब लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार, 17वीं किस्त दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच दो चरणों में राशि ट्रांसफर करेगी।
इन महिलाओं को मिलेगा ₹3000 का लाभ
सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, जिन महिलाओं के खाते में पिछली 16वीं किस्त नहीं आई थी, उन्हें लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त के साथ पिछली किस्त की राशि भी दी जाएगी। यानी इस बार उन्हें ₹3000 की राशि एक साथ प्राप्त होगी। वहीं, जिन महिलाओं को 16वीं किस्त का पैसा मिल चुका है, उन्हें केवल ₹1500 की राशि दी जाएगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
लाडकी बहिन योजना 17वीं क़िस्त के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना जरूरी है ताकि उसकी पात्रता की पुष्टि हो सके।
- आवेदिका का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और DBT सक्रिय होना चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
Also Read :- सभी बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे, ऐसे करें आवेदन
Ladki Bahin Yojana 17th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले लाभार्थी महिला को लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “Applicant Login” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब नया पेज खुलेगा जहाँ आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में जाएं और “Installment Status” या “Payment Status” विकल्प चुनें।
- इसके बाद अपना Application Number और Captcha Code भरकर सबमिट करना है।
- सबमिट करने के बाद आपको आपके Ladki Bahin Yojana 17th Installment Status की पूरी जानकारी स्क्रीन पर मिल जाएगी।
साथ ही, जैसे ही राशि आपके खाते में आती है, बैंक से जुड़ा SMS अलर्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा। यदि SMS न मिले तो बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवाकर या Google Pay / PhonePe / Paytm से भी राशि की स्थिति देख सकते हैं।